Friday, December 13, 2024

In a Parellel Universe!

With a glass of red wine in my hand
My eyes travelled across the hall,

Only to be stopped by a pair of another deep eyes,
I was forced to pause and forgot to blink.
Amongst so many people smiling and greeting...
I remained frozen in the moment only to that smile,

While he kept standing across another corner of same hall, 
sipping his drink like a medley.
I find myself wrapped around his arms,
I find he promising me heaveny abode,
Experiencing, something which I haven't felt before,
Seemed like we have been together forever...

While all of this happening in a parellel universe,
I see him finishing his drinks
Placing his glass on the table,
Exiting the hall, silently.

~ rimjhim in wonderland 



Sunday, October 20, 2024

chirag

 इंतज़ार ने थक के हार मान लिया
उम्मीद में नाउम्मीदी का दामन थाम लिया
रोशनी ने अंधकार में खुद को समेट लिया
और खुशियों ने गमों के आगे घुटने टेक दिए
पर इन सबके बावजूद वो मुस्कुराते रहे, 
जिन्होंने अपने दिलों में वो करिश्माई
मोहब्बत के चिराग को जलाए रखा..... 
- rimjhim's Dreamland 



Saturday, September 7, 2024

memories from future!

O! My precious memories from future,
You make me smile tirelessly,
When this world around me choking
And I am drowning in my own tears.

When the life looks so meaningless
When I feel devoid of obvious,
Sometimes empty, sometimes lonely,
Sometines barren, sometimes trivial.
You illuminate all the corners
Saying, this is not staying forever.
O! my precious memories from future.

O! My precious memories from future,
I believe you are astounding, you are real
Even when every single molecule of the air
Mocks me to profess something unusual
Somehow, I am convinced to my core,
You will bring me all the answers.

O! My precious memories from future
You are not a creation of an Aazad prisoner
You are already the best thing happened to me.
And, I just need to get there.

~ rimjhim's Dreamland💞

Sunday, September 1, 2024

Aazad Prisoner!

I am a free soul imprisoned in the melodies of love,

I carry wings of undiscovered dreams,
I swallow the tears through my smile

I look beautiful, in the mask of darkness
I try to paint bright on the black canvas
I cry so high that it sounds like a laugther

I live everyday thinking to break this shackle
Only to end up creating one more layer.

I am free soul imprisoned in the melodies of love.
I prefer to sing than fly in a loveless sky.

~rimjhim's Dreamland

Saturday, June 4, 2022

Scribble!

How do you manage to carry

Millions of mysteries in your eyes,

Unfolding each one of them,

Feels like life is better than a dream..


How do you manage to build,

Such a strong castle of trust,

Holding just your hands,

Feels like conquering the world...


How do you manage to fill,

So much joy in the hearts,

Everything turns better than perfect,

By just having you around...


You are a gift to the world,

And I can't thank God enough,

For keeping me alive today,

And share a tiny corner of this world,

Far apart yet so close within my heart...


~Rimjhim's Dreamland 💕






Sunday, April 10, 2022

Incomplete!

इस बार टूटे तो बिखरे नहीं
बह गए हवा के साथ आसमान में
बादलों ने पूछा जब क्या हुआ?
बरस कर वापस जमीं की बाहों में खो गए...



कितना भी मिले हम तुम, मिलन फिर भी अधूरा है,
यूं रब ने एक रूह को दो हिस्सों में तोड़ा है.
मुझमें है झलक तेरी, तुझमें मैं नजर आऊं
इतनी दूरियों में भी, मोहब्बत ने यूं जोड़ा है.

बड़ी प्यारी सी लड़की है, कभी कोई ज़िद नही करती
मुझे फुरसत नहीं, इस बात की शिकायत भी नही करती
जो थामा हाथ भर उसका, बस उसने जिंदगी दे दी,
परी है आसमान की वो, यहां की तो नही लगती.

बड़ा प्यारा सा लड़का है, बहुत खयाल रखता है
उसे फुरसत नहीं फिर भी, मेरी बातें याद रखता है
इतने चाहने वालों में, मेरा हाथ थामा है,
फरिश्ता आसमान का है, मेरी आंखों में रहता है...





Thursday, April 7, 2022

Please!

Please do not look away
When I am looking into your eyes.
Because you will never say anything,
And your eyes will never stop saying all the things
Which I want to hear! ❤️

Monday, March 7, 2022

अल्फाज!

ना जाने कैसे लोग कहते हैं कि
बातें दिल दुखाती हैं
हमें तो तकलीफ उन अल्फाजों से हैं
जो आप हमसे कभी कहते नहीं!

मशरूफ बहुत हो ना अपनी दुनिया में
इसलिए शायद समझ नही पाए
वो जो तुम्हे कभी कभी लगता है किसी ने आवाज दी
तुम्हारा वहम नही है, 
बड़ी शिद्दत से कहीं किसी को याद आते हो!

कहना तो इतना कुछ है के कयामत तक बातें खतम ही ना हों,
पर कमबख्त वक्त ही इतना कम है
तो चलो तुम्हे जी भर के देखने की तमन्ना ही पूरी कर लेते हैं
पर लगता है वो भी मुमकिन नहीं
क्योंकि तुम्हारी आंखों के समंदर में 
हमारी पलकों के जहाज ज्यादा देर तक ठीक नहीं पाते,
डूब जाते हैं.

कभी सोचते हैं कि क्या होता जो हर किसी को उनकी मोहब्बत मिल जाती
सारी हसरतें पूरी हो जाती
हर ख्वाब मुकम्मल हो जाता
क्या फिर सबकुछ बेहतरीन होता या 
जिंदगी से इस बात की शिकायत होती
कि चांद को पाने की ख्वाहिश
चांद मिलने से ज्यादा हसीन हुआ करती थी!

बादलों की चादर ओढ़कर चांद मुझे देखता रहा,
मैं भी अंधेरे में आंखे मूंद कर उसे ही सोचता रहा,
कभी मौसम ने तो कभी वक्त ने, कुछ ऐसे इम्तिहान रख दिए
कि हमारा प्यार बस खामोशियों में ही आगे बढ़ता रहा!

उनको अच्छी नहीं लगती मोहब्बत की बातें
क्योंकि वो practical बहुत हैं
हमे पसंद नहीं आतीं rational बातें
क्योंकि हम emotional बहुत हैं
अब इस conflict का ही तो खेल है सारा
कि हमारी कहानी में सब कुछ खामोशी में बंद है!

तुम कह दोगे तो समझ ही जायेंगे
तुम नहीं कहोगे तो भी समझ जायेंगे
क्योंकि तुम्हारे शब्दों और मौन के बीच की
कहानी के विस्तार का भावार्थ समझ लिया है हमने!

~ rimjhim's Dreamland 💕

Thursday, February 24, 2022

Constant!

You are the only constant
In my universe of ax2 + bx + c
In between these chaotic coefficients and unknowns
You somehow ensure, 
I don't loose my value,
Even in the most difficult equations! ❤️

If today's war takes my life tomorrow
Just know that,
I built an empire of the fondest memories,
In the space where our eyes met,
And we exchanged the warmth
Of knowing each other for many lifetimes. 
Right now, at this moment I feel
dumbstruck for not knowing how to say what is Felt but Unknown, Discussed but Unspoken for many generations!💗💗

Sunday, February 20, 2022

Power of Love!

When I made peace with the fact that
"Love" is an unnecessary overrated shit,
I found you smiling at me!

I was running fast like a human machine,
Operating on auto pilot, devoid of feelings,
I almost believed the truth of life to be utterly practical with no emotions,
I only knew fulfilling the responsibilities thrown upon,
And I had my priorities very very clear.

I was smoothly gliding on the path of normalcy,
When I was flying with my so called wings,
When, at least, I think, I sorted everything,

Life punched me straight on my face
I fell down and closed my eyes,
When I thought I will never be able to get up,
Your magic pulled me up and made me tougher than the tough!

As much as I am surprised with the Life's challenges soaring high,
More so, with your magical appearance in holding me tight!

And now when I feel the power of "Love" being so underrated in this world,
I again find you smiling at me!



Wednesday, February 16, 2022

नामुमकिन!

जब ख्वाहिशें ऐसी हों जो नामुमकिन हैं
जैसे की बारिश में घूमते हुए ना भीगने की उम्मीद
जैसे भरी दोपहरी में चांद की चाहत
जैसे रेगिस्तान में जंगल की प्यास
जैसे पहाड़ों में समंदर की आस!

झूठे हैं वो जो कहते हैं नामुमकिन कुछ भी नहीं
हजारों ख्वाहिशें हैं ऐसी जो पूरी हो सकती नहीं
और ये नामुमकिन की चाहत ही तो है
जो सपनो, कहानियों, किताबों और कविताओं में जगह पाती हैं
तभी तो वो इन सबको हकीकत से
कहीं ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं!

Sunday, February 13, 2022

उड़ान!

बहुत ऊंचा उड़ने की चाहत है
पंखों में भी इतनी ताकत है
आसमान भी है, हिम्मत भी कम नहीं,
फिर भी पता नही क्यों जमीं पे ही रह गए हम!

छूना चाहते हैं चांद को, बहना है बादलों में
बना सकते हैं अपना आशियाना
सितारों की चमकती छांव में
फिर भी पता नही क्यों
जमाने के डर से, या अकेलेपन के खौफ से
हाथ उठा कर ऊपर की तरफ
सर झुका के रह गए हम.
एक ऊंची उड़ान की चाहत दिल में लिए,
जहां से चले थे, बस वहीं तक सिमट के रह गए हम!

Sunday, February 6, 2022

एहसास!

सौ बातों की एक बात है
बहुत याद आते हो तुम.
चाहे कितनी भी कोशिश कर लूं
वक्त बेवक्त आंखों से छलक ही जाते हो तुम!😢

कोई बताए मुझको मेरी खता
जिसकी सजा सिर्फ मैंने पाई है
इश्क तो  उन्होंने भी किया था
पर सिर्फ मेरे लिए उम्र भर की तन्हाई है!

बरसों से ये ख्वाहिश है
कि तुमसे रोजाना मुलाकात हो
चांद लम्हों के लिए ही सही
पर तुम्हारी मुस्कान का दीदार हो
बस इस उम्मीद पे कायम है ये जिंदगी
कि ये जरूर होगा किसी दिन, क्योंकि
ऐसा लगता है जैसे सिर्फ मुझे नही
बल्कि पूरे कायनात को उस वक्त का इंतजार हो!

देखो कितनी अधूरी है ये कहानी तुम्हारे बिना
हर रात तुम्हारे दरवाजे पे बेवजह दस्तक दे कर लौट जाती है,
दरवाजा खोल के हैरान होते होगे तुम भी,
आखिर कौन है जो हर रोज बिना मिले चला जाता है.
बहुत डरते हैं इस बात से कि कभी मिल गए 
हम उस दरवाजे पे तो ना जाने क्या होगा?
या तो दिल की धड़कन रुक जाएगी हमारी, 
या फिर पहली बार इस कहानी के पूरे होने का एहसास होगा!

चलो खुद से फिर एक वादा करते हैं,
अपने खयालों की कैद से तुमको रिहा करते हैं,
वक्त की कसौटी पर आजमाते हैं फिर से अपनी चाहत को,
फिर से तुम्हारे होने के एहसास से खुद को जुदा करते हैं!

संगम!

तू आसमान का टुकड़ा
मैं जमीं तेरे हिस्से का
तू अनंत विशाल सा
स्वच्छंद खुशियां बिखेरता
मैं तुझसे दूर, बहुत दूर
तेरी राह में सिमटता
तू खूबसूरत सपनों सा
मैं इंतजार सदियों का
हर पल ये सोचता रहता कि
जाने कब क्षितिज की छांव में
तेरा मेरा संगम होगा!💜

Sunday, January 30, 2022

Presence!


We are beautiful when we are together,
We are magical when we are not.
Because ,
When you are with me you create the memory,
When you are not, I live that moment.
When we are together you create the fragrance,
When you leave, I smell your presence 💝

You are painted on my soul,
The deeper I look the more you are visible
Your presence has a special radiance,
Your absence feels a blissful silence.
A silence filled with ultimate pleasures
A silence intensely loud and clear.
In this war of me and fate,
I know we are forever, we will never fade.
As you always believe we will meet again
I never feel we are apart, in my dreamland!💗💗

सार!

मेरी बेइंतहां खुशियां भी तुमसे
मेरे बेहिसाब दर्द भी तुमसे
मेरी हंसती हुई आंखों में आंसुओं का संसार हो तुम
मेरे जीवन का एकमात्र सार हो तुम

एक अनोखा सा बंधन है,
जिसमे ना कोई शर्त ना संबंध है,
तुम आकाश मेरे, मेरे हर सांस का विस्तार हो,
मेरे जीवन का एकमात्र सार हो तुम!

सितारों की जगमग आसमान तले
चंद्रमा की शीतल छाया में
चंचल किरणों की धार प्रवाह हो तुम
मेरे जीवन का एकमात्र सार हो तुम!

कुछ टूटे, कुछ बिखरे, कुछ देखे, कुछ अनदेखे
सपनों को जब मैंने एक साथ समेटा तो पाया
हर एक सपने की शिला का आधार हो तुम
मेरे जीवन का एकमात्र सार हो तुम!

अनंतकाल से चलती आ रही
ये कहानी वही है, हैं पात्र नए नए
मैं नायिका, नायक के किरदार हो तुम
मेरे जीवन का एकमात्र सार हो तुम!

Sunday, January 23, 2022

मासूम!

हमने देखा है मोहब्बत का वो ज़माना
जिसमे मासूमियत बेहिसाब हुआ करती थी
कोई और तमन्ना या ख्वाहिश नहीं
दिन भर में बस एक बार उनको एक बार देखने की चाह हुआ करती थी💞💞

वो अपनी जिंदगी में कुछ इस कदर मशरूफ हो गए
कि हमसे बात करना ही भूल गए
हम उनकी यादों में इस कदर मशगूल हो गए
कि उनको भूलना ही भूल गए!💞

वो अपने दिल की हर बात आंखो से कह गए,
ये उनकी मोहब्बत है या हमारा वहम,
हम इसी कशमकश में रह गए.
मानते हैं खामोशी खूबसूरत है पर
देखो इसकी वजह से प्यार के 
ना जाने कितने मौसम यूं ही गुजर गए!

इस दुनिया के रस्मो रिवाज़ हमें बिल्कुल नहीं भाते
इसलिए हमने अपनी एक खयालों की दुनिया बनाई है
और देखो हमारे खयालों की ताकत
भले ही इस दुनिया में तुम हमारे कभी हो नही सकते
पर उस दुनिया में हम तुम्हे किसी और का होने नही देते!

होगे शहंशाह तुम अपने शहर के
इज्जत हमारी भी अपनी गलियों में कम नहीं
इस गलतफहमी में मत रहना
कि एक हुक्म पे हाज़िर हो जाएंगे
बेशकीमती हैं बहुत हम
बराबरी की मोहब्बत से मिलेंगे
रियासत या दौलत या मेहरबानी से नहीं!😎

तुम्हारी मुस्कान के फूलों को,
एक बार छूने की इजाजत दे दो ना,
एक एहसान कर दो मुझ पे
बस एक बार अपनी जुबान से मेरा नाम ले लो ना,
समंदर भले ही रहो तुम किसी और का,
मेरे किनारे को अपनी बस एक लहर का
मीठा आसमान दे दो ना!💕💕

Nazar!

यूँ ही बेखयाली में कहते हैं वो

न जाने कैसी कशिश है हममे

 कि लोग इतनी मोहब्बत करते हैं,

कभी कभी तो ऐसा लगता है 

जैसे अपुनिच भगवान है!

हँसके हम भी कह देते हैं की गलतफमी अच्छी है जनाब

हक़ीक़त तो ये हैं कि आपकी मुस्कान में हम रहते हैं

और आपके हर अंदाज़ को बेहतर से बेहतरीन बनाते हैं

आखिर क्यों न हो आपके इतने चाहने वाले,

जबआपमें आप नहीं , हम नज़र आते हैं!

💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗

Friday, January 21, 2022

मिसाल

हमने पूछा उनसे जाते वक़्त अपनी उदास आँखों से,

की इतना सख्त दिल कहाँ से पाया है जो ऐसे छोड़ के जा रहे हो

क्या बिलकुल प्यार नहीं हमसे?

तो उन्होंने कहा कि,

जाना प्यार तो बहुत है तुमसे,

पर उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां हैं सर पे,

अगर प्रेम ही होता सब कुछ इस दुनिया में,

तो कृष्ण कभी वृन्दावन नहीं छोड़ते,

न ही लक्ष्मण वनवास को जाते

सिद्धार्थ को पता था कुछ और है जीवन का उद्देश्य,

और दुनिया को मिलना था रामचरितमानस तुलसीदास से

ऐसा नहीं हैं कि कोई इरादा है मेरा मोहब्बत कि मिसाल कायम करने का

पर क्या करें यही दस्तूर रहा है इस ज़माने का !

Thursday, January 20, 2022

ISHQ!

Na jane kitne kavi aur shayar likh gaye har tarah ka ishq

Par humne apne jaisa ishq na kahin padha, na kahin dekha,

Ye Na to bewafa hai Na ektarfa,

Na adhura hai Na hi mukkamal,

Na ikraar hua kabhi Na hi inkaar,

Na pana chahta hai unhe, Na hi khone se darta hai,

Na saath hai Na door..... Na paas hai Na hi majboor

Itna khoobsurat ehsaas hai ki

Shabdon ke pinjre me kabhi giraftar hua hi nahi

Aur itna aazad hai ki

Shayaron ki kalam ka kabhi mohtaaz hua hi nahi!

💞💞💞💞

In a Parellel Universe!

With a glass of red wine in my hand My eyes travelled across the hall, Only to be stopped by a pair of another deep eyes, I was forced to pa...